फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितीय स्वीकृत के अभाव में रामपुर-गोधना मार्ग का निर्माण रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने के कारण गोधना से मीरगंज निगोह होते हुए रामपुर तक जाने वाली 27 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण का काम अधर में पड़ गया है। केंद्र सरकार ने सड़क के चौड़ीकरण के के प्रस्ताव को केंद्रीय सड़क निधि से मंजूरी मिल गई लेकिन इसके लिए वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली, जिसके चलते काम अधर में लटक गया था।
विज्ञापन

गोधना -निगोह मार्ग व निगोह-रामपुर मार्ग को एक सड़क बनाकर लोक निर्माण विभाग ने 27 किमी लंबी कर दिया था। इस पर नई सड़क बनाने के लिए शासन को 36 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। सड़क को साढे पांच मीटर चौड़ी किया जाना था। केंद्रीय सड़क निधि ने योजना को मंजूरी दे दी। प्रदेश सरकार द्वारा धन मिलते ही सड़क का निर्माण शुरू करने की योजना थी। इसकी टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने से पहले निरस्त कर दी गयी। अब इस सड़क की वित्तीय स्वीकृत नहीं मिलने से सड़क निर्माण कार्य में देरी हो रही है। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद प्रयासरत थे। उनके प्रयास से शासन से मंजूरी मिली थी। सड़क निर्माण होने से गोधना, अगहुआ, किसान नगर, मीरगंज, जरौना, कटवार, निगोह, परियत, रसुलहा बाजार ,सधीरनगंज का विकास होने के साथ साथ क्षेत्र के लोगों को जौनपुर, भदोही व इलाहाबाद मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी। अवर अभियंता पीडब्लूडी ओपी प्रसाद का कहना है की सड़क की सैद्धांतिक सहमति मार्च माह में मिल गयी थी। इसका निर्माण केंद्रीय सड़क निधि से होना था पर वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने से काम रुका है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें