जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी के ऐसे राशनकार्ड धारक व उनके सदस्यों का आधार कार्ड फीड नहीं कराया गया है और त्रुटि पूर्ण फीड हुआ है। ऐसे लाभर्थी अपने संबंधित कोटेदार से मिलकर अपना व राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का समस्त आधार लिंक करा दें। अगर किसी लाभार्थी का आधार, बैंक खाता नम्बर आदि राशनकार्ड डेटा में गलत फीड हुआ है। ऐसे लाभार्थी तत्काल अपने विक्रेता व संबंधित तहसील के पूर्ति निरीक्षक व जिला पूर्ति कार्यालय में उपस्थित होकर सही करा लें। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में ई-पास मशीन से वितरण कार्य कराया जारहा है। ऐसे कार्डधारक जिनका अंगूठा ई-पास मशीन द्वारा स्वीकार नहीं किया जारहा है। वे कार्डधारक सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक से सम्पर्क करराशन कार्डो से सम्बन्धित समस्त दस्तावेज आधार कार्ड, मुखिया की फोटो,बैंक एकाउण्ट उपलब्ध कराते हुए जांच कराएं। इसके बाद सम्बन्धित पूर्तिनिरीक्षक व जिला पूर्ति कार्यालय के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से आदेश प्राप्त होने के बाद ही 28 से 31 तारीख के बीच उनको राशन विततरित किया जाएगा।
मछलीशहर/ बदलापुर। मछलीशहर व बदलापुर में शुक्रवार को राशन कार्डधारकों को शुक्रवार को बिना अनाज लिए ही कोटे की दुकान से वापस लौटना पड़ा। अनाज का वितरण ई-पॉस मशीनों के काम नहीं करने के कारण हुआ।
मछलीशहर तहसील क्षेत्र के कोटेदारों के यहां राशन लेने के लिए सुबह से ही राशन कार्ड धारकों की भीड़ लग गई थी। किन्तु मशीन के काम नहीं करने के कारण राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण नहीं हो सका।बिना राशन लिए कार्ड धारक घर वापस लौट गए।विभागीय अधिकारी मशीन के अपग्रेड नहीं होने की बात बता रहे हैं। इस सम्बंध में आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश स्तर से मशीन अभी अपग्रेड नहीं हो पाई है। जिसके कारण व्यवधान उत्पन्न हुआ ।शनिवार तक उसे अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसके बाद कोटेदार इस मशीन से खाद्यान्न वितरित कर सकेंगे। बदलापुर तहसील क्षेत्र के सभी 240 कोटेदार हैं। जिनको राशन कार्ड धारकों को राशन बाटने के लिए ई पास मशीन दिया गया है। लेकिन मशीन के काम नहीं करने के कारण कोटेदार राशन कार्ड धारकों को खद्यान्न वितरित नहीं किया जा सका है। कोटेदारों ने इस बात का आरोप लगाया है कि मशीन काम नहीं कर रही है। वहीं बदलापुर के पूर्तिनिरीक्षक सुधांशू त्रिपाठी ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण मशीन ने काम नहीं किया है।