सतहरिया। मादरडीह गांव स्थित मां मडेश्वरी मंदिर परिसर में गुरुवार को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ वरिष्ठ बसपा नेता बीपी सरोज ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया। गोपाल पहलवान जौनपुर ने दिल्ली के मंजीत सिंह को पटखनी दी। पारस बनारस ने राकेश जौनपुर को , बुलट कोहलियार ने राजू बनारसको , शिवकुमार विकैपुर ने रामबली मिर्जापुर को, अमरसिंह मादरडीह ने अंकित बनारस को, साधू बहोरिकपुर ने बनवारी मिरजापुर को चित्त किया। महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र बना रहा। सपना यादव जौनपुर ने सुधा भदोही को चित्त किया। तालियों की गड़गड़ाहट से अखाड़ा परिसर गूंज उठा। बनारस, दिल्ली, जौनपुर, भदोही सहित क्षेत्र के नामचीन पहलवानों ने अखाड़े में जोर अजमाइश किया। निर्णायक की भूमिका राम जनक यादव तथा रामफेर सरोज ने निभाई। संचालन राम आसरे यादव ने किया।