जौनपुर। राजकीय पालीटेक्निक में दीक्षांत समारोह में पुरातन छात्र व छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। मेधावियोें को पदक प्रदान किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, शिव प्रसाद मौर्य, सीनियर सेक्शन इंजीनियर उत्तर रेलवे लखनऊ, अमित कुमार मौर्य, एई विद्युत विभाग सारनाथ मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह के अवसर पर संस्था के विद्यार्थियों की ओर से लगाई माडल प्रदर्शनी भी लगायी गई। संस्था प्रधानाचार्य राजकुमार रेयन ने आये हुए अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिंह भेंट किया गया। इस अवसर पर एके मिश्रा, रामकुमार, अनूप कुमार, राजीव, विजय सिंह एवं जितेन्द्र बहादुर, कमर अब्बास एवं संजू संचालन शशिबाला ने किया। उधर प्रसाद पालिटेक्निक में द्वितीय दीक्षांत समारोह मनाया गया। जिसमें उर्त्तीर्ण विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इंजीनियर गोविंद ने समारोह के बारे में बताया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड, सुरेश कुमार सनोरिया, सरन रावत असिटेंट कमिश्नर लघु उद्योग ने अपने खुद के जीवन एवं संघर्षो के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य माधवी सिंह, अमित कुमार, प्रवेश प्रजापति, पीयूष कुमार सिंह, गोविंद मौर्या, अवनींद्र विश्वकर्मा, शुभम श्रीवास्तव, सुरेंद्र पटेल आदि मौजूद रहें।