फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालपुर विद्युत उपकेन्द्र से शुरू हुई आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। गोपालपुर गांव नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र से गुरुवार को बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिह उद्घाटन किया। फीडर से पहले ही दिन मीरगंज बाजार सहित आठ गांवों की सप्लाई दी गई। गोपालपुर गांव मे तीन साल पहले से नया विद्युत उपकेन्द्र के निर्माण शुरु कराया गया था। जिसमें कई महिनों से 33 हजार की लाईन का तार खीच कर व ट्रान्सफार्मर लगाकर छोड दिया गया। फीडर कई दिन से चलाने का प्रयास किया जा रहा था। 33 हजार बोल्ट की लाईन में खराबी के कारण नहीं चलाया जा सका था। गुरुवार दोपहर में बिजली विभाग के अधिकारीयों की उपस्थिति में मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने फीडर का स्वीच आन करके फीडर चालू किया। जिसके बाद मीरगंज बाजार सहित गोपालपुर, दाऊदपुर, मनिकापुर, घाटमपुर, सरायवैद्य, मीरपुर व भिदुना गांव के कुछ हिस्सों में सप्लाई शुरु कर दी गयी। उद्घाटन के मौके पर एसडीओ मछलीशहर अमर सिंह पटेल, अमित मौर्या, विवेक यादव, नीलेश विश्वकर्मा, प्रमोद सिह, अतुल श्रीवास्तव, प्रमोज सिह, केके दुबे, रामनारायन सेठ, मनोज कुमार, गोविंद तिवारी, संजू सिंह उपस्थित थे। एसडीओ मछलीशहर अमर सिंह पटेल ने बताया की यहां दो फीडर रुरल व एमबी बनाए गए है। यहां 33 हजार लाईन मछलीशहर से पहुंचेगी व जंघई विद्युत उपकेन्द्र के गांव को ही इस फीडर से जोडा जाएगा। जिससे जंघई फीडर पर भी लो वोल्टेज की समस्या खत्म जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें