फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवाद को बचाने के लिए बना सेक्युलर मोर्चा ..

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरकोनी। समाजवादी पार्टी की विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत बुधवार को जफराबाद विधानसभा क्षेत्र से हुई। सम्मेलन में आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए रणनीति तय की गई। सम्मेलन सिरकोनी स्थित सरस्वती निकेतन इंटर कालेज में आयोजित था।
विज्ञापन

जिलाउपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने राजनैतिक, आर्थिक एवं सामाजिक प्रस्ताव पेश किया। जिसपर चर्चा शुरू हुई तो सभी नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि भाजपा की सरकार झूंठ की बुनियाद पर टिकी है। सरकार ने जनता को छलने का काम किया है। अब समय आ गया है कि जनता इस किसान, व्यापारी, नौजवान, बेरोजगार विरोधी सरकार को उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी के तर्ज पर जनता को विशेष अवसर देना चाहिए लेकिन आज 50.5 फीसदी आरक्षण 15 फ़ीसदी लोगों को दे दिया गया है। विशिष्ट अतिथि पूर्वमंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि देश की जनता आज महंगाई से जूझ रही है। जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत से लग जाएं। केवल अपना अपना बूथ जीत लो हम चुनाव जीत जाएंगे। सम्मेलन को श्रीराम यादव, ज्वाला प्रसाद यादव, राजनारायण बिंद, जिलापंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, डा. अवधनाथ पाल, सुशील चंद्र दुबे, नंदलाल यादव, रत्नाकर चौबे, अजय त्रिपाठी, डॉ सरफराज खान, शोएब अंसारी, प्रेम शंकर पटेल, श्यामनारायण बिंद, राकेश मौर्य, सुभाष सिंह, इकबाल अहमद ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शिवसंत यादव तथा संचालन रमेश साहनी ने किया। इस मौके पर जय प्रकाश मनोज कुमार यादव, कामता यादव, हाजी अलाउद्दीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें