जौनपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश के घोषित कार्यक्रम 8 अक्टूबर 2018 को लखनऊ में रैली की तैयारी हेतु राकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु अध्यक्षता में कृषि भवन सभागार में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिले स्तर के सभी घटक संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। रैली में जाने का कर्मचारियों ने संकल्प लिए। बैठक में तय किया गया की समस्त ब्लाक से एक-एक बस एवं समस्त तहसील से एक-एक बस एवं जिला मुख्यालय से पांच बसें लखनऊ जाएगी। सीबी. सिंह संरक्षक, इंजीनियर जीएन दुबे, ताराचंद उपाध्याय, शरद पटेल, राजेश कुमार यादव, अनिल यादव, छत्रधारी सिंह, केके.त्रिपाठी, अशोक कुमार, दयाराम गुप्ता, सामीप्य द्विवेदी, संजय तिवारी, मनोज कुमार राय, संजय चौधरी, राम नारायण मौर्य, पीयूष कांत मौर्य, बेचन मिश्रा, भरत सिंह, ई. महेन्द्र कुमार फरिदवार, डा. प्रदीप सिंह, अश्वनी जायसवाल, फूलचन्द्र, मनोज कुमार राय, रामकृष्ण पाल, रामनारायण मौर्य, शिवशंकर यादव, शिव कुमार यादव, शम्स तवरेज खॉ उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने किया।