फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिले वितविहीन शिक्षक, गिरफ्तारी की किया मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के अमरनाथ द्विवेदी बालिका इंटर कालेज त्रिवेणी नगर विझवट के लिपिक शनी कुमार यादव पर हमले और मीरगंज थाना क्षेत्र के गंगादीन रामकुमार इंटर कालेज रामगढ़ बरांवा में तोड़फोड़ के विरोध में बुधवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों पुलिस अधीक्षक से से मुलाकात की। उनसे हमलावरों पर मुकदमा करने की मांग की।
विज्ञापन

दिन में लगभग बारह बजे कलेक्ट्रेट परिसर में दर्जनों वित्तविहीन शिक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। पता चला कि वे कलेक्ट्रेट परिसर में तहसील दिवस में बैठकर समस्या सुन रहे है। शिक्षक वहां पहुंचकर एसपी दिनेश पाल सिंह को ज्ञापन दिया। अखिलेश सिंह ने एसपी को बताया कि 16 सितम्बर को विझवट के उक्त विद्यालय में पचास की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने लिपिक शनी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। थाना पर तहरीर दिया गया तो महराजगंज थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन हमलावर अभी भी गिरफ्तार नही हुए। वो बाहर से जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस अधीक्षक ने शिक्षकों आश्वस्त किया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। उन्होंने मीरगंज में विद्यालय में की गई तोड़फोड़ के मामले में मुकदमा दर्ज कराने व शरारती लोगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। राधिका इंटर कालेज में बैठक कर शिक्षकों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। अखिलेश सिंह ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न व विद्यालयों में तोड़फोड़ कत्तई बर्दाश्त नही किया जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र, प्रकाशचंद्र पाल, महामंत्री शरद सिंह, उपाध्यक्ष श्यामधर मिश्र, अमित दुबे, विकास सिंह, अंकुर दुबे, जय प्रकाश यादव, सुनील शुक्ला आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें