ओंकार अध्यक्ष और रामकृपाल बने महामंत्री
बक्शा। जोरिया समाज कल्याण समिति की बैठक में जौनपुर इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक बुधवार को बक्शा के बेलापार गांव में स्थित रामलखन कान्वेंट इंटर कालेज परिसर में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष देशराज जोरिया की अध्यक्षता में आयोजित थी। सर्वसम्मति से ओंकार जोरिया को अध्यक्ष और संजय कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा भवानी प्रसाद को कोषाध्यक्ष, रामकृपाल को महामंत्री, अजित कुमार को सचिव, बेचनलाल को उप सचिव और सुरेश कुमार जोरिया को प्रचार मंत्री बनाया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एकजुटता होगी तभी जोरिया समाज की ताकत बढ़ेगी। संचालन त्रिलोकीनाथ जोरिया ने किया।
अभयजीत बने मछलीशहर लोकसभा उपाध्यक्ष
केराकत। यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी के निर्देश पर मछलीशहर लोकसभा के अध्यक्ष श्रीनिवास दूबे ने कदहरा निवासी अभयजीत सिंह को लोकसभा क्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सूरज सिंह राजपूत, रियाज अहमद, आजाद कुरैशी, अक्षय चौरसिया, सुजीत विश्वकर्मा, मोहम्मद शाहिद शेख आदि ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है। ।