फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

412 प्रार्थना पत्रों का नहीं हुआ निस्तारण,फरियादी लौटे वापस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। तेज धूप के बावजूद समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए बुधवार को जिले के सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ लगी रही है लेकिन न्याय बमुश्किल से दस फीसद लोगों को मिला। सभी तहसीलों में मिलाकर 459 फरियादी सुनवाई के लिए पहुंचे लेकिन मौके पर महज 47 मामलों का निस्तारण हो सका। समाधान दिवस के प्रति उदासीनता का आलम यह है कि अधिकारी पहुंच ही नहीं रहे हैं। शाहगंज में नौ अधिकारी नहीं पहुंचे थे, जिनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।
शाहगंज शाहगंज तहसील में सुनवाई के लिए वहीं अधाशासी अधिक नगर पालिका परिषद शाहगंज व नगर पंचायत खेतासराय के अलावा बीडीओ सुईथाकलां, उप मुख्य चिकित्साधिकारी शाहगंज, गन्ना निरीक्षक, सीडीपीओ शाहगंज व सुईथाकलां, सहायक वन रक्षक, सहायक विकास अधिकारी पंचायत खुटहन आए ही नहीं। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने उनका एक दिन वेतन रोक दिया। यहां कुल 57 फरियादी आए, जिसमें से 11 के मामलों का निस्तारण हो पाया। सदर तहसील में जिलाधिकारी ने अरविंद मलप्पा बंगारी ने सुनवाई की। यहां हालत और खराब रही 73 प्रार्थनापत्रों में महज छह का निस्तारण हुआ। जिलाधिकारी ने भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण में कोताही पर लेखपालों के प्रति नाराजगी जताई। अधिकारियों से कहा कि वे गांवों में जाकर शौचालयों के निर्माण की स्थिति की समीक्षा करें और जल्द से जल्द काम पूरा कराएं। जमी, रास्ता, आवास, राशन कार्ड आदि शिकायतों का निस्तारण एक हफ्ते में करने को कहा। एसपी दिनेश पाल सिंह, सीडीओ गौरव वर्मा, एडीएम वित्त व राजस्व आरपी मिश्र, सीआरओ रामआसरे सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी जेएन सचान ने मछलीशहर तहसील सभागार में समस्याएं सुनीं। यहां 85 फरियादियों में सात का निस्तारण मौके पर किया गया। विकास कुमार यादव के नेतृत्व में बटनहित, सरायबीका, खजुरहट, कोढ़ा, जहांसापुर के किसानों घिसुआ खुर्द माइनर में पानी नहीं आने के कारण धान की फसल के सूखने की शिकायत की। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पानी छोड़ने को कहा गया। खजुरहट गांव में विकास कार्यों में व जुड़ऊपुर में खजुरहट मार्ग जिला विकास योजना से मरम्मत करने में धांधली करने की शिकायत की गई। बदलापुर में एसडीएम रमापतिराम बिंद ने समस्या सुनी। इस दौरान आए 51 प्रार्थनापत्रों में से सात का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी मोती लाल यादव ने मड़ियाहूं तहसील सभागार में लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 104 प्रार्थनापत्रों में से नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। कई अधिकारी सम से नहीं पहुंचे, जिन्हें फटकार लगाई गई। एसडीएम चंद्रेश कुमार सिंह ने केराकत तहसील में लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए कुल 89 प्रार्थना पत्रों में से मात्र सत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो सका। शेष 67 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों का सौप दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें