शाहगंज। गांधी जयंती के अवसर पर सफाई का जायजा लेने मंगलवार को स्टेशन पहुंचे सीनियर डीपीओ मुकेश सिंह ने वेटिंग रूम के शौचालय में ताला लगा देखकर भड़क गए। उन्होंने स्टेशन के अन्य शौचालयों का भी निरीक्षण किया। वहां की दुर्व्यवस्था देख कर स्टेशन अधीक्षक आरपी राम को फटकार लगाई। कहा कि एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था में सुधार लाएं।
मंगलवार को गांधी जयंती के दिन लखनऊ से आए सीनियर डीपीओ मुकेश सिंह स्टेशन पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे हुए थे। वहां पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेटिंग रूम के शौचालय में बंद पड़ा ताला देखा तो भड़क गए। इसके बाद उन्होंने स्टेशन परिसर के अन्य शौचालयों की भी स्थिति का जायजा लिया। वहां की दुर्व्यवस्था मिली। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक आरपी राम को हिदायत दी कि एक सप्ताह के अंदर स्टेशन परिसर की शौचालयों की व्यवस्था में सुधार किया जाए। साथ ही परिसर सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे की आने वाली यात्रियों को सफाई को लेकर इस तरह की असुविधा न हो सके। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में स्वच्छता के अभियान में भी भागीदारी की। इस मौके पर वाणिज्य प्रबंधक एसएस यादव, स्टेशन अधीक्षक आरपी राम, आरपीएफ प्रभारी संदीप कुमार यादव, खुशीराम, चंद्रेश, कुंदन कुमार आद मौजूद रहे।