जौनपुर। नगर के हिन्दी भवन सभागार में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जौनपुर की ओर से जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्ष की बैठक जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपंन हुई। बैठक में मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरू प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने पिछड़ा वर्ग समाज से आते हैं और देश के उत्थान के लिए दिन रात समर्पित हैं। 52 फिसदी पिछड़ा वर्ग 2019 में पुन: नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएगी। क्षेत्रीय महामंत्री और जनपद के प्रभारी अरविंद विश्वकर्मा ने जिला कार्यसमिति और जनपद के सभी मंडल अध्यक्षों का वृत्त लिया और सभी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। क्षेत्री महामंत्री कृष्ण कुमार जायसवाल ने विस्तार से पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी दी और मंडल कार्यसमिति गठित करने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि पूरे देश में नए सदस्य बनाने का अभियान चल रहा है। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य भी चल रहा है। सभी पदाधिकारी बूथों की जिम्मेदारी लेकर अभियान को सफल बनाने में लग जाएं। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के द्वारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिला मंत्री सारिका सोनी व गीता बिंद ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया।
जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुनील कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला महामंत्री आनंद निषाद एवं जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न देकर अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन सुरेंद्र जायसवाल एवं आभार दीपक बिंद ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संदीप तिवारी, मनोज साहू, राजपति गिरी व अरूण मौर्य, मनोज पाल, अशोक मौर्य, यशवंत साहू, विजय जायसवाल, जय प्रकाश गुप्ता, अभयराज बिंद, अमरनाथ मोदनवाल, मनीराम मौर्य, सरस गौड़, राकेश जायसवाल, बसंत मौर्य, शैल साहू आदि उपस्थित रहे।