फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट बनाने से बच्चों में होगी वैज्ञानिक सोच विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा सोमवार को नेहरू बालोद्यान वन विहार रोड के प्रांगण में शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही बच्चों में विज्ञान का प्रोजेक्ट बनाने से लेकर वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया गया। इस कार्यशाला में 35 विद्यालयों के 85 विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

टीडी डिग्री कालेज के रसायन विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. नरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि विज्ञान का प्रोजेक्ट बनाने से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। अभी भी हमारे यहां अंध विश्वास एवं रूढ़िवादिता फैली हुई है। जिससे बच्चों के मन से निकालने की आवश्यकता है। अध्यापकों का नैतिक कर्तव्य है कि बच्चों को केवल विज्ञान न पढ़ाएं, बल्कि उनके मन में वैज्ञानिक सोच भी विकसित करें। टीडी कालेज के रसायन विज्ञान की प्रवक्ता डा. मंजू ने शिक्षकों को प्रोजेक्ट बनवाने के तरीकों को विस्तार से बताया। जिला समन्वयक डा. चंद्रकला सिंह ने बताया कि इस वर्ष के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी द्वारा स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र है। राष्ट्रीय सह राज्य समन्वयक डा. सीसी सिंह ने बताया कि इस वर्ष बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करने के लिए बच्चों को आन लाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। नवंबर माह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें