फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम सेना ने एसडीएम को सौंपा छह सूत्री मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। भीम सेना के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी जेएन सचान को सौंपा। सांसदों के माध्यम से वोटरशिप (वोटर भत्ता) के लिए दायर याचिका को संसद में पटल पर लाकर उस पर बहस कराने की मांग की। इसके साथ ही एसएसटी एक्ट को संविधान की 9वीं सूची में शामिल करने, संविधान निर्माता का अपमान करना देश द्रोह एक्ट में शामिल करना, ओबीसी समाज को आरक्षण 27 से बढ़ाकर 52 प्रतिशत करने, मंडल कमीशन को जनहित में देखते हुए लागू करना, ओबीसी समाज को भी जनसंख्या के आधार पर देश के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सीटें आरक्षित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में भीम सेना संगठन के जिलाध्यक्ष तूफानी रंजन, शिव कुमार गौतम, संतोष कुमार, राम सहाय, मोतीलाल, धर्म राज, रोहित कुमार, आशीष कुमार, संदीप कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें