सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर विधायक सुषमा पटेल ने रविवार को दो गांवों में 600 मीटर बनाएं गए इंटर लांकिंग सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया। जिसमें सराय डिगुर में पन्ना लाल गौतम के घर से लेकर फुलवारी तालाब तक 300 मीटर सड़क और गुलरा सोहांसा में बृजलाल पटेल के घर से लेकर शारदा पटेल के घर तक 300 मीटर सड़क का निर्माण कार्य विधायक निधि से कराया गया था। इस दौरान विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि यदि ठीकेदार ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता तथा मानक की अनदेखी किया है तो उसका भुगतान रोक दिया जाएगा। इसकी शिकायत हमें नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को संजाने व संवारने में हम कोई कोर कसर नही छोड़ूंगी। सम्पर्क मार्ग बनवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।जिससे लोगों को आवागमन मेंपरेशानी न हो।इस अवसर पर प्रधान लालमनि सरोज, प्रधान जंगबहादुरगंज यादव, रमाशंकर,भोलापटेल, शैलेन्द्र साहू,शेषनरायण आदि उपस्थित रहे।