फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर विद्युत् तार टूट कर गिरा आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र गोपालपुर से आज शुरू होगी आपूर्ति
पहले दिन गोपालपुर गांव में दी जाएगी सप्लाई
मीरगंज। गोपालपुर विद्युत उपकेन्द्र से सप्लाई सोमवार से शुरू हो जाएगी। ट्रायल के तौर पर पहले दिन एक ट्रान्सफार्मर से गोपालपुर गांव को ही सप्लाई दी जाएगी। उसके बाद एक दो दिन में मीरगंज बाजार सहित अन्य गांवों में भी सप्लाई शुरु की जाएगी। तीन वर्षो से जंघई विद्युत उपकेन्द्र का लोड कम करने के लिए गोपालपुर विद्युत उपकेन्द्र के निर्माण चल रहा था। जो अब बनकर तैयार हो गया है। कई दिन से मेन लाईन मे खराबी के कारण फीडर नहीं चालू किया जा सका। अब फाल्ट खोज लिया गया है। लाईन ठीक करा दिया गया है। सोमवार को गोपालपुर फीडर को चालू करा दिया जाएगा। पहले दिन एक ट्रान्सफार्मर चला कर गोपालपुर गांव को बिजली सप्लाई दी जाएगी। दो दिन बाद मीरगंज बाजार, मीरपुर, सरायवैद्य, मानिकपुर, दरापुर, दाऊदपुर, घाटमपुर, भिदुना के कुछ गांवों को गोपालपुर फीडर से जोड दिया जाएगा। जिससे जंघई फीडर का लोड कम हो जाएगा। लो बोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिल जाएगी। धान की फसल की कटाई होने के बाद एलटी लाईन के 16 नए पोल गडने के बाद गोपालपुर फीडर से कुछ और गांव कांटी, जरौना, कटवार, सिरौली, मनापुर, कारोबनकट, पपरावन, धनापुर व जरौना गांव भी इस फीडर से जुड जाएगे। अधिकारियों का कहना है की जंघई फीडर से जिन गांवों को लाईन मिलती थी वही गांव गोपालपुर फीडर से जोडे जाएगें। एसडीओ मछलीशहर अमर सिह पटेल का कहना है की मेन लाईन के फाल्ट को ठीक कर लिया गया है। सोमवार को फीडर चालू कर दिया जाएगा।
जर्जर विद्युत तार टूट कर गिरा आपूर्ति बाधित
सुजानगंज। क्षेत्र के बेलवार रोड पर शनिवार की रात जर्जर विद्युत तार टूट कर गिर गया जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मुरारी सिंह ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन अभी तक तार बदला नहीं गया। 8 जुलाई को टीन शेड की लोहे की पाइप में करंट उतर जाने से अंबुज(30) निवासी हिम्मतनगर की मौत हो गई थी। वही पर 11 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे एक बार फिर तार टूट गया जिससे हरगोविंद मिश्र (43) पुत्र गिरजा शंकर निवासी कंचनपुर बुरी तरह से झुलस गए थे। उधर, विधायक रमेशचंद मिश्रा ने रविवार को यूनियन बैंक की शाखा महराजगंज बाजार के सामने विद्युत पोल गड़वाकर सौभाग्य योजना का शुभारंभ किया और कहा कि जर्जर तारों की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत पोल में पेड़ की डाल फंसने से बना है खतरा
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के मछलीशहर रोड स्थित त्रिमुहानी पर नागेन्द्र हलवाई के पास टूटी पेड़ का डाल विद्युत खंभे में फंस गई है। जिससे उसके नीचे से गुजरने वाले राहगीरों व वाहनों के लिए जान का खतरा बना हुआ है। हालत यह है कि लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को विवश है।मछलीशहर रोड स्थित त्रिमुहानी पर नागेन्द्र हलवाई के पास विद्युत खंभे से 11 हजार बोल्टेज की बिजली आपूर्ति होती है। इस सड़क पर रात व दिन जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर सहित अन्य स्थानों के लिए रोडवेज व प्राइवेट वाहनों का आवागमन होता रहता है। अगर विभाग ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो कभी भी विद्युत खंभा समेत तार टूट कर गिरने से बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें