फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो यात्री जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम दो यात्री जहरखुरान के शिकार हो गए। गिरोह के सदस्यों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और सारा सामान लूट लिया। सूचना पर जीआरपी ने यात्रियों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के चौसा माधवपुरा निवासी पप्पू यादव (28) अपने पड़ोसी गांव मुरैना निवासी खुशी लाल (45) के साथ शुक्रवार की देर शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। होश आने पर भुक्तभोगी ने बताया कि ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें