फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभा में कार्यो का संचालन करेगी तीन सदस्यीय समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। ग्राम सभा बारा में गांव के कार्यो के संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के बारा ग्राम की वर्तमान ग्राम प्रधान धनपत्ति देवी और सचिव रमेश पर लाखों रुपये के धन के दुरुपयोग का आरोप था। प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने एक पखवाड़े पूर्व ग्राम प्रधान के खाता संचालन पर रोक लगा दिया था। ग्राम सभा के कार्यों के संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्देश दिया था। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर इंटरलाकिंग नाली और शौचालय निर्माण में धन के दुरुपयोग और मानक के विपरीत कार्य करने के आरोप लगाया था। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में शुक्रवार को विकास खण्ड शाहगंज के एडीओ पंचायत अभयराज यादव और वर्तमान सेक्रेटरी भोला यादव ने ग्राम पंचायत के सदस्यों की बैठक बुलाकर तीन सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया। बदरे आलम, बदामा देवी,अर्चना देवी ग्राम सभा बारां के तीन सदस्यीय संचालन समिति के सदस्य चुने गए। ग्रामसभा के प्रधान एवं सचिव द्वारा पूर्व में कराए गए कार्यों की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक यह समिति ग्राम सभा के कार्यों को संचालित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें