जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में आयोजित तलवारबाजी प्रतियोगिता में खिलाडियों का चयन किया गया। बालक वर्ग सैबर में गोविंद को पहला, रोहित को दूसरा, अर्प्रित और निलेश को तीसरा स्थान मिला। फायल में सुजीय यादव को पहला, रितिक को दूसरा, रौनक और रितेश यादव को तीसरा स्थान मिला। ईपी में राजकुमार बिंद को पहला, अजीत निषाद को दूसरा, अतुल यादव और ऋषभ को तीसरा स्थान मिला। बालिक वर्ग के सैबर सुनीता को पहला, आंचल को दूसरा, आशु, अंजली को तीसरा स्थान मिला। फायल में शुमि मौर्या को पहला, काब्या यादव को दूसरा, पूजा व अंशिका तीसरा स्थान मिला। ईपी में सुप्रिया त्रिपाठी को पहला, रिया को दूसरा, प्रिया व सृष्टि को तीसरा स्थान मिला। बालक गोला फेक में अंगद यादव को पहला, अमन को दूसरा, दीपक को तीसरा, हैमर में सुभाष यादव को पहला, मुरलीधर को दूसरा,जयेश को तीसरा स्थान मिला। डिस्कस थ्रो में सूरजा यादव को पहला, सुमित को दूसरा, कुलदीप को तीसरा, जेवलिन थ्रो में प्रदीप को पहला, दीपक को दूसरा, आशीष को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग डिस्कस थ्रो में ज्योति को पहला, राधना को दूसरा, प्रियांशू को तीसरा, जेवलिन थ्रो में अंजू को पहला, प्रियंका को दूसरा, हेबा को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय यूथ कामन वेल्थ गेम में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक विजेता हादिश अली ने किया। तलवारबाजी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी राजकुमार ने स्वागत किया। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि खेल निदेशक आरपी सिंह रहे।