फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। न्यायालय की शिथिल कार्य प्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी जेएन सचान से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं के निराकरण का आश्वासन मिलने पर अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत हुआ। तहसील के न्यायालयों की कार्य प्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में काफी दिनों से आक्रोश है। संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को उपजिलाधिकारी से मिला। अधिवक्ताओं ने न्यायालय में लंबित पत्रावलियों के निस्तारण में अवरोध उत्पन्न करने, न्यायालय के आदेशों का मालिकान व कंयूटर फीडिंग में बिलंब होने जैसी समस्याओं पर चर्चा की। एस़डीएम के साथ हुई वार्ता के बाद सहमति बनने पर अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत हुआ। अधिवक्ताओं ने आगाह किया कि यदि अधिवक्ताओं की मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर मांगों पर अमल नहीं किया गया तो अधिवक्ता अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता यज्ञ नरायन सिंह, अशोक कुमार, श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, आरपी सिंह, इंदू प्रकाश सिंह, हरिनायक तिवारी, शंकर मोहन, श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें