फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी से सहमें मुसहरों ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। मनबढ़ व्यक्तियों के मुसहर जाति के लोगों को जबरन उनकी आबादी की भूमि से बेदखल करने की धमकी से सहमें बारह से अधिक मुसहरों ने शुक्रवार को अपनी सुरक्षा की माँग को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम रमापति राम को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र के ग्राम दुगौलीकला निवासी भूमिहीन तथा निरीह बारह से ज्यादा मुसहर जाति के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनकी आबादी की जमीन से कुछ मनबढ़ किस्म के लोग बेदखल करने की धमकी दे रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि तीन सितंबर को बस्ती में कुछ आराजकतत्वों ने घुस कर अभद्रता किया था। धमकी देते हुए बस्ती खाली करने को कहा था। बस्ती के लोग डरे एवं सहमें हुए हैं । एसडीएम ने प्राप्त ज्ञापन को कार्यवाही के लिए सीओ शौम्या पाण्डेय को सौंपा है। प्रदर्शन करने वालों में मनीराम , प्रेमा , मनोरमा , कल्लू ,बोड़ई ,मुरली ,मघऊ ,शम्भू , भोला , हीरा ,छोटेलाल ,शीला देवी आदि शामिल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें