गभिरन। उपनिदेशक पंचायत वाराणसी मंडल केके शाही ने गुरुवार को दो गावों का निरीक्षण किया। जहां शौचालय, पशु शेड, बकरी पालन की जांच किया।
उन्होंने बताया कि लोढ़ियां ग्राम पंचायत में 90 शौचालय हैं। सभी मानक के हिसाब से बना पाया गया। इनके साथ आए जिला कोआर्डिनेटर अनूप सिंह रहे। इसके बाद अधिकारी ने पट्टी नरेंद्रपुर गांव गए। वहां बने शौचालय को देखकर संतुष्ट दिखे। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी विजय बहादुर धुरिया, ब्लाक कोआर्डिनेटर अलका सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी उगेश पाठक, राजेंद्र सिंह, सोनल, अखिलेश वर्मा, राकेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।