फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों की कमी से इलाज में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। सीएचसी पर चिकित्सकों के पद खाली रहने के कापरण मरीजों को इलाज कराने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ओपीडी में प्रति दिन 500 से अधिक मरजी पहुंचते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के बाद भी विभाग के अधिकारी चिकित्सकों की तैनाछती करने में रुचि नहीं ले रहें है।
मरीजों की बढ़ रही संख्या और उनके उपचार के लिए उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानक के सापेक्ष रिक्त चल रहे दो चिकित्सकों की तैनाती की मांग उठाई है। । इस संबंध में डा. राम मनोहर लोहिया एजुकेशनल ट्रस्ट के प्रबन्ध निदेशक प्रीतम सिंह यादव , नगर पंचायत अध्यक्ष अमरदेयी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामजी पाण्डेय को पत्र लिखा है। सीएमओ को दिए गए पत्र में पत्र में समाजसेवियों ने अवगत कराया है कि इलाके में तरह तरह की बीमारियों से बचाव के लिए प्रतिदिन ओपीडी में 500 तक मरीजों की संख्या होती है। स्वास्थ्य केन्द्र पर फिजिशियन डा. संजय दुबे अधीक्षक जैसे पद की जिम्मेदारी के निर्वहन के कारण ज्यादा तर बैठकों में भाग लेने चले जाते हैं । बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास सिंह , हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर अतुल विश्वकर्मा मौजूद हैं । जो प्रतिदिन प्रात: आठ बजे से अपरान्ह दो बजे के बीच इतने मरीजों को देखने के लिए पर्याप्त नहीं हैं । स्वास्थ्य केन्द्र पर सर्जन तथा बेहोशी के डाक्टर का पद मानक के सापेक्ष रिक्त चल रहा है। इनकी तैनाती होने से मरीजों के इलाज में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें