जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष छात्रों के लिए मंच भय एवं भाषण कौशल विषय पर गुरुवार को बलरामपुर सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए महाविद्याल के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने मंच भय एवं भाषण कौशल के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रकोष्ठ के निदेशक डा. अरूण कुमार सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र छात्राओं को सन्दर्भित विषय का बोध कराया। छात्रों को मंच के संचालन, मंच पर संबोधन के दौरान आने वाली दिक्कतों से अवगत कराया। साथ उसे दूर करने के उपाय बताया। छात्रों द्वारा किए गए सवालों का जवाब भी दिया। संगोष्ठी में डा. एसके वर्मा, डा. सुदेश कुमार सिंह, डा. अनिल कुमार सिंह, डा. आरएन ओझा, प्रशांत त्रिवेदी, विक्रम सिंह, चंद्र प्रकाश गिरि, डा. नेहा सिंह, डा. दीपशिखा सिंह, डा. राजेश कुमार पाल के साथ विभिन्न संकायों के छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।