जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के छात्र नेताओं ने परिसर की समस्या का निस्तारण कराने की मांग की। छात्र नेता निखिल राय मोनू और विशाल सोनकर का कहना है कि कालेज परिसर में कामन रूम आदि की व्यवस्था होने से छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। परिसर में सफाई नहीं होने से गंदगी का माहौल बना हुआ है। बैठक कर छात्रों ने प्राचार्य का ध्यान आकृष्ट करते हुए समस्या का निस्तारण कराने की मांग की। इस मौके पर पंकज मिश्र, सचिन, संदीप यादव, आकाश, प्रिंस, दीपक यादव आदि मौजूद थे।