केराकत। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय बांसबारी केराकत में बच्चों व शिक्षकों द्वारा स्वच्छता शपथ लिया। जिसमें हर वर्ष स्वच्छता के लिए 100 घंटे यानी सप्ताह में दो घंटे श्रमदान व खुद गंदगी न करने और दूसरों को गन्दगी न करने देने का लोगों ने संकल्प लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर परिसर के आसपास की साफ-सफाई की। पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रताप यादव, नवीन मौर्य, नितीश पांडेय,उर्मिला सिंह, सीमा सिंह, किरन मद्धेशिया, सरिता त्रिपाठी, शिखा यादव उपस्थित रहीं।