बरसठी। क्षेत्र के राजापुर गांव में पं. दिनेश तिवारी के यहां आयोजित श्रीमद्भाभागवत कथा के पूर्व गायत्री महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गांवों की सैकडों महिलाओं ने क्षेत्र के सुख शांति अमन चैन के लिए कलश यात्रा निकाली। क्षेत्र के राजापुर, परियत, दाढा, रसुलहा, भाऊपुर, डंडीपुर गांव में महिलाओं के साथ छोटी बच्चियों ने भी कलश लेकर भ्रमण किया। कलश यात्रा को लेकर दिन भर इन गांवों में काफी उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा में पंडित इंद्रेश तिवारी, पं. आशीष तिवारी, विनय, विकास आदि शामिल रहे।