फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट को सौंपा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गुजरात में 21 सितंबर को बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा की सभा में अराजकतत्वों द्वारा पत्थरबाजी करके सभा को रोकने के मामले को लेकर बहुजन क्रांति मोर्चा ने बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बहुजन क्रांति मोर्चा बहुजन समाज को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से एससी एसटी, ओबीसी और धर्म परिवर्तन लोगों के बीच भाईचारे का निर्माण, उनके ऊपर प्रशासन द्वारा किए जा रहे अन्याय, उनके मौलिक अधिकारों के हो रहे हनन को लेकर जागृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा 24 राज्यों 450 जिलों में चल रही है। गुजरात राज्य की परिवर्तन यात्रा 18 सिंतबर से 22 अक्तूबर के बीच हो रही है। 21 सितंबर को स्थानीय अराजकतत्वों ने जानलेवा हमला किया। इसको लेकर एक साथ 539 जिला मुख्यालयों पर देश में एक साथ धरना प्रदर्शन किया गया। अगर काईवाई नहीं हुई तो देश भर में उग्र आंदोलन होगा। इस मौके पर सभा को संयोजक रवि प्रकाश सोनकर, महेंद्र लाल निषाद, प्रीतम यादव, मानवेंद्र कुमार, उदयभान गौतम, दिनेश कुमार, उर्मिला, कृष्ण कुमार, सूबेदार, जगदीशै गौतम, लालचंद, रामदवर, डा. इंद्रजीत भंडारी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें