फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक क्रांति पार्टी ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। क्षेत्र के कोहड़ौरा गांव स्थित राजनैतिक क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मनमोहन मिश्र के आवास पर केंद्र सरकार के सद्बुद्धि के लिए बुधवार को बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। जहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री मिश्र ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ने की दुहाई देने वाली मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार का राष्ट्रीयकरण कर दिया है। काला धन लाने की बात तो दूर अब काले धन का सवाल करने वाले को राष्ट्र विरोधी करार कर दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देशभर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जम्मू कश्मीर की सीमा पर लगातार पाकिस्तान की ओर से होने वाली फायरिंग में हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। प्रधानमंत्री इन मुद्दों पर मौन हैं। श्री मिश्र ने कहा कि भारत की राजनीति में जमा हो चुकी गंदगी को साफ करने के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस मौके पर विजय पाल सिंह, पप्पू सिंह, सुनील मिश्रा, विरेंद्र मिश्रा, रमेश मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, सोनू मिश्रा, राजेंद्र पटेल, डॉ. समरनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें