फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसक हुए कुते, छुट्टा बछड़ों का कर रहे शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। क्षेत्र के भिवरहां व आस पास गांव के कुत्ते हिंसक हो गए हैं। 10 से 15 के झुंड में चलने वाले कुत्ते हमला बोलकर बछड़ों को मार डाल रहे हैं। कुत्ते एक माह के भीतर चार बछड़ों की जान ले चुके हैं। इन हिंसक कुत्तों से रहगीर भी डरने लगे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र से होकर भिवरहां गांव की तरफ जाने वाले रास्ते से होकर लोग जाना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मार्निंग वाक कर रहे गांव के ही रहने वाले बक्शा के पूर्व ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश सिंह राना पर कुत्तों ने हमला बोल दिया था। कुत्तों से बचने के लिए भागते समय वह गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग लाठी डंडे के साथ दौड़कर मौके पर पहुंचे तो उनकी जान बच सकी। गांव में सड़क के बगल में तालाब है और करीब एक किलोमीटर की परिधि में कोई बस्ती नहीं है। छुट्टा गाय और बछड़े तालाब के आसपास एकत्रित रहते हैं। कुत्तों वहां बछड़ों का शिकार करने लगे हैं। कुत्तों के भय से अब लोग बच्चों को अकेले स्कूल नहीं जाने देते हैं। बच्चे या तो रास्ता बदलकर जाते हैं या घर के लोग उन्हें गाड़ी से स्कूल पहुंचाते हैं। सद्दोपुर के ग्राम प्रधान शिवश्याम सिंह कहते हैं कि छुट्टा बछड़ों को प्रशासन को किसी गोशाला में रखने का इंतजाम करना चाहिए। गांव निवासी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि बछड़ों का शिकार कर रहे कुत्तों से लोग डरने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें