सिरकोनी। क्षेत्र के मोथहा पंप कैनाल जगदीशपुर पंप कैनाल के न चलने से किसानों के धान की खेती सुख रही हैं। नहरों की सफाई कागजों में तो हुई है। लेकिन मौके पर नहरों में घास उग आया है। जिससे पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता। क्षेत्र में सरकारी नलकूपों की हालत भी खराब है। जिन किसानों की खेती राजकीय नलकूप और नहर के भरोसे हैं वह काफी चिंतित है ।
सरकार किसानों की हितैषी होने का लाख दावा करें पर उनका यह दावा सिर्फ किसानों को एक छलावा जैसा है। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल मुरझाने लगी है । नहरों की सफाई न होने से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कुछ समय पहले मोथहा पंप कैनाल कि सफाई कागजों में कराई गई है। लेकिन वास्तविक सफाई नहीं हुई है। नहरों से पानी नदारद है विभाग द्वारा नहरों की सफाई नहीं कराई गई। जिससे पानी खेतों तक नहीं पहुंच रहा है। मोथहा पंम्प कैनाल से त्रिमूहानी राजेपुर जाने वाली नहर में पानी ना आने से किसानों के खेतों की सिंचाई महीनों से बाधित है । जिससे किसानों में भारी नाराजगी है पंम्प कैनाल से लगे नहर में पानी ना आने से किसानों को फसलों की सिंचाई निजी साधनों या दूसरे की निजी नलकूपों से किराए पर पानी लेकर किया जा रहा है। सिरकोनी विकास खंड में कई किलोमीटर तक फैली नहर से किसान धान ,आलू की खेती करते हैं । धान की फसल को पानी की सख्त जरूरत है। पर्याप्त बरसात न होने से नहर से पानी न मिलने से फसल सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है । जिसे लेकर किसान परेशान और चिंतित है । इस नहर से कल्याणपुर मोथहा, बीबीपुर, शिवपुर, महलपर, कबूलपुर, कोटिला पुर ,रामदत्तपुर, नंत्यनपुर आदि गांवों की सिंचाई प्रभावित है। समरनाथ यादव, चंदू बेनबंसी कुंदन यादव, फूलचंद प्रजापति, नंदू मिश्रा, मोहम्मद मुजम्मिल, आदि किसानों का कहना है कि प्रशासन का इस समस्या के प्रति ध्यान नहीं दे रहा है।