जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका द्वारा मंगलवार को सद़्भावनापुल के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को खुले में शौच नहीं करने के लिए जागरुक किया। साथ ही उससे होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। वहीं मोबाइल ट्वायलेट भी नगर पालिका द्वारा रखवाया गया है। जिससे लोग उक्त मोबाइल ट्वायलेट में शौच कर सके। अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र के नेतृत्व में नगर पालिका द्वारा
शहर को खुले में शौच मुक्त करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में मंगलवार को नगर पालिका द्वारा सद़्भावनापुल के आस-पास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही उनको गोमती नदी के किनारे शौच नहीं करने को कहा गया। साथ ही शौच के लिए मोबाइल ट्वायलेट व सार्वजनिक ट्वायलेट का प्रयोग करने पर जोर दिया गया। ईओ कृष्णचंद्र ने बताया कि यह अभियान गोमती नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में लगातार चलाया जाएगा। साथ ही जिन लोगों के घरों में शौचालय नहीं बना है। उनको शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।इस अवसर पर सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव व सफाई इंस्पेक्ट मिथिलेश मिश्रा सहित अन्य नगर पालिका कर्मी उपस्थित रहे।