फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में प्रोजेक्टर से हो रही पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। सीसी कैमरे से लैस अभिनव प्राथमिक विद्यालय मीरगंज में अब प्रोजेक्टर से पढ़ाई शुरु की गई है। प्रधानाध्यापक की पहल पर स्थानीय लोगों के सहयोग से ऐसा हो सका है। प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई शुरू होने के साथ ही मीरगंज प्राथमिक विद्यालय मछलीशहर ब्लाक का पहला विद्यालय बन गया है।
अभिनव प्राथमिक विद्यालय मीरगंज में 288 छात्रों का नामांकन है। विद्यालय भवन का रंगरोगन कर बच्चों को बैठने के लिए डेस्क और बेंच की व्यवस्था पहले हगी कर ली गई थी। ग्रीन बोर्ड, इनवर्टर, सभी कक्षा में पंखे पेयजल के लिए सबमर्सिबल, शौचालय, वासबेसिन, कम्प्यूटर, प्रिंटर, लैपटाप जैसे संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही यहां पढने वाले बच्चों को कान्वेंट विद्यालय के बच्चे टाई, बेल्ट और गले में आईकार्ड के साथ आते हैं। यह विद्यालय सीसीटीवी कैमरे से भी लैस है। सारे संसाधनों को जुटाने में अभी तक तकरीबन ढाई लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। जिसमें से सरकारी धन एक भी पैसा नहीं है। प्रधानाध्यापक ने अपने वेतन और लोगों के सहयोग से यह सभी संसाधन जुटाकर इस सरकारी विद्यालय को कान्वेंट विद्यालय के मुकाबले खड़ा कर दिया है। प्रधानाध्यापक संजय सिह ने प्रोजेक्टर और एलसीडी उपलब्ध करा दी है। स्कूल मे एक एलसीडी स्क्रीन लगाई गयी है जिसे सभी कक्षा मे बारी बारी से ले जाया जाता है। जिसके माध्यम से गणित, अंग्रेजी, हिन्दी की पढाई कराई जा रही है। जहां बच्चे बड़े प्यार से पढ़ रहे हैं। प्रधानाध्यापक संजय सिह का कहना है की स्कूल में सभी आधुनिक संसाधन उन्होंने खुद और लोगों के सहयोग से जुटाने का काम किया है। बीईओ शैलपति यादव का कहना है की प्रधानाध्यापक संजय सिंह के प्रयास से माडल विद्यालय बना है। यहां शिक्षकों की कमी है। जिसे दूर करने के लिए बीएसए को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय मीरगंज के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में आधुनिक संसाधनों को जुटाकर पढ़ाई का एक बेहतर माहौल तैयार किया है। इससे वहां छात्र संख्या भी बढ़ी है। शिक्षकों की कमी को भी शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा।
डा. राजेंद्र सिंह
बीएसए जौनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें