फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन मरीज पाए जाने से ग्रामीणों दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर/धर्मापुर। क्षेत्र के जमालपुर गांव में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में के तीन मरीज बुखार से पीड़ित हैं और उनका इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। संभावित डेंगू की बात से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है और न ही दवा का छिड़काव ही किया गया है।
विज्ञापन

जमालपुर गांव में बुखार से पीड़ित तीन लोगों का जौनपुर के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इसी गांव में एक सप्ताह पूर्व संभावित डेंगू से पीड़ित शिव शंकर यादव की मौत हो चुकी है। जानकारी के बाद भी गांव में न तो दवा का छिड़काव कराया गया और न ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप है। गांव के सरोज बस्ती के अर्यन सरोज पुत्र सुनील, घोबी बस्ती में मंजू पत्नी विनोद कनौजिया और यादव बस्ती के रोहित यादव पुत्र समर बहादुर यादव बुखार की चपेट में हैं। इनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
धर्मापुर ब्लाक के गौरा गांव में बुखार से एक और बालिका के पीड़ित होने की आशंका है। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को गांव पहुंची। पीड़ित आंचल (19) पुत्री अशोक कुमार के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही उसके रक्त को लेकर जांच के लिए भेजा और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. डीके गिरी का कहना है कि पीड़िता का इलाज चल रहा है। डेंगू की अभी पुष्टि नहीं हुई है। रक्त जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की पीड़िता को ड़ेंगू है या नहीं। कबिरुद्दीनपुर गांव निवासी अनुज यादव (16) पुत्र जयशेर को भी डेंगू बीमारी के चपेट में आने की आशंका जताते हुए चिकित्सकों ने चोरसंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बीएचयू जांच के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि 18 सितंबर को गौरा गांव निवासी विशाल पुत्र धर्मराज राजभर की ड़ेंगू के वजह से बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें