फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्तीगंज में तनावपूर्ण शांति, फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज में शुक्रवार को ताजिया दफन करने के दौरान हुई मारपीट की घटना को लेकर कस्बे में तनावपूर्ण शांति है। एहतियात के तौर पर बाजार में पुलिस फोर्स तैनात है। शनिवार को दिन में पुलिस इलाके में चक्रमण करती रही। सीओ और कोतवाल भी इलाके में भ्रमण किए। हालांकि मामले में अभी तक किसी ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज में शुक्रवार को ताजिया दफन करने के दौरान सुन्नी और शिया समुदाय के लोगों में मारपीट हो गई थी। आरोप है कि शिया समुदाय के लोग ताजिया दफन करने के लिए पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने यह कहते हुए ताजिया दफन करने से रोक दिया कि यहां सिर्फ स्थानीय लोग ही ताजिया दफन कर सकते हैं। जबकि यहां दूसरे गांव से भी लोग ताजिए के साथ पहुंचे थे। दोनों पक्षों में विवाद हो रहा था। इसी बीच किसी ने भीड़ में पत्थर फेंक दिया। इससे भगदड़ मच गई। इस दौरान 12 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने कई लोगों को घर से बुलवाकर ताजिया दफन करवाया था। इस घटना को लेकर अभी भी इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। तनाव को देखते हुए केराकत कोतलवाल शशिभूषण राय, मुफ्तीगंज चौकी इन्चार्ज प्रसून मिश्र मय फोर्स के साथ पूरे बाजार का भ्रमण करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए इमामबाड़े के पास पुलिस फोर्स तैनात है। एसपी दिनेशपाल सिंह का कहना है कि मुफ्तीगंज में माहौल शांत है। अब तनाव जैसी कोई बात वहां नहीं है। फिर भी एहतियातन फोर्स कैंप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें