फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलापूर्ति कार्यालय पर कोटेदारों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अन्य राज्यों की तर्ज पर 25 हजार रुपये मानदेय या फिर दो सौ रुपये प्रति क्िवंटल कमीशन देने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर जिले के कोटेदारों ने शनिवार को जिला पूर्ति आधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्हाेंने अपनी मांग से संबंधित सीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा। ब्लाक स्तर पर स्थित खाद्यान्न गोदामो पर भी कोटेदारों ने प्रदर्शन कर खाद्यान्न की निकासी नहीं होने दी।
विज्ञापन

आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के आह्वान आंदोलित कोटेदारों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी होने के बाद ही वह गोदाम से खाद्यान्न का उठान करने और राशन वितरण का काम करेंगे। कोटेदारों के आंदोलन से गांवों में खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पा रहा है। कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष हरसू सिंह, पद्माकर उपाध्याय व दयाशंकर निगम के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत डोर स्टेप डिलवरी लागू करने की मांग की गई। इसके साथ ही लदान-ढुलान का भुगतान करने, पूर्व के सभी बकाये का शेष भुगतान तत्काल करने, गोदामों से शत-प्रतिशत खाद्यान्न तौल कर देने के साथ ही बोरी का वजन भी दिलाने की मांग की गई। कोटेदारों ने प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारिां में भोला राम सरोज, अरविंद सिंह, अशोक सिंह, राम संभार, राकेश चौहान, कृष्ण कुमार जायसवाल, अछैबर यादव, गिरजाशंकर यादव, नंद लाल, संजय शुक्ला, राय साहब, अनिल यादव, संजय राय, राज बहादुर चौहान, जगदीश यादव, सरोज श्रीवास्त, सलीमुल्ला, अशोक कुमार, संतोष कुमार आदि प्रमुख रहे।

ब्लाक स्तर पर भी खाद्यान्न गोदामों पर प्रदर्शन
जौनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित कोटेदारों ने ब्लाक स्तर पर राजकीय अनाज गोदामों पर भी प्रदर्शन किया। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार खाद्य एवं रसद वितरण कार्यालय पर कोटेदार संघ के अध्यक्ष अमिताभ सिंह की अगुवाई में कोटेदारों ने प्रदर्शन किया। यहां महातिम सिंह अरुण सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सरोज, दयानाथ यादव, सुनील आदि मौजूद रहे। रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोटेदार संघ के अध्यक्ष रितेश तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र के कोटेदारों ने खाद्य गोदाम पर प्रदर्शन कर रोष जताया। यहां महेंद्र यादव, पन्नालाल यादव, रामजियावन, मुनव्वर अली, अरविंद कुमार, नरसिंह बहादुर, शिव नारायण पटेल आदि लोग उपस्थित रहे। मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोटेदार संघ के ब्लाक अध्यक्ष रमेश तिवारी की अगुवाई में कोटेदारों ने विपणन गोदाम पर प्रदर्शन किया। यहां गिरीश सिंह, रामधनी गुप्ता, वप्रेमशीला देवी, जगदीश चौहान, साहब लाल यादव, सत्यनारायण यादव सहित ब्लाक के समस्त कोटेदार उपस्थित थे।
विज्ञापन

मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार कोटेदार संघ के ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में कादीपुर विपणन गोदाम पर अपनी मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों में उदय भान यादव, संजय यादव, मदन जायसवाल, दिलीप गुप्ता, कामता चंद्रशेखर सिंह, तहसीलदार चौबे, राकेश दुबे आदि लोग उपस्थित रहे। बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार गोदाम पर दूसरे दिन शनिवार को भी कोटेदार खाद्यान्न निकासी के लिए नहीं आए। विपणन निरीक्षक ज्ञानी गौतम सिंह ने कहा कि दिनभर कोटेदारों का इंतजार करता रहा कोई आया ही नहीं। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार कोटेदार संघ के तहसील अध्यक्ष लाल जी यादव की अध्यक्षता में कोटेदारों ने विपणन गोदाम पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अरविंद पांडेय, कृष्णमुरारी उपाध्याय, तेजबहादुर सिंह, नन्दलाल, जितेंद्र यादव, मूलचंद गुप्ता, शंभूनाथ मिश्रा, सुशील सिंह, आदि लोग मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष हरसू सिंह की नेतृत्व में ब्लाक के समस्त कोटेदारों ने विपणन गोदाम पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर हृदय नारायण सिंह, शारदा सिंह, रामचंद्र मिश्र, हंस कुमार दुबे, सुदर्शन सिंह, अरविंद मिश्र, आलोक कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सतीश सिंह, कमलेश सिंह, मोहम्मद सलीम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें