फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 दिन से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर,गांव में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी । क्षेत्र के चंदवक कोट गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 27 दिन बाद भी नहीं बदला जा सका है। ऐसे में लोगों को बिना बिजली के जीवन यापन करना पड़ रहा है। वहीं खेती किसानी सहित बिजली आधारित अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।
विज्ञापन

चंदवक कोट गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 27 अगस्त को जल गया था। जिसकी शिकायत जेई से की गई। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। 31अगस्त को जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ऑनलाइन शिकायत की गई। 27 दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं। वहीं धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई है। ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं बिजली विभाग केराकत के एसडीओ आरके कुशवाहा का कहना है कि जले ट्रांसफार्मर के बदलने का कार्य मेरे अधिकार में नहीं है। जिले के अधिकारियों के माध्यम से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें