जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने दो शिक्षकों को उपचार के लिए 80-80 हजार रूपये की आर्थिक सहायत मुहैया कराया है। शुक्रवार को टीडी कालेज में शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव प्रकाश सिंह, विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह, महामंत्री डा, विजय कुमार सिंह और संघ के पूर्व अध्यक्ष डा. अनिल प्रताप सिंह ने दोनों शिक्षकों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। स्ववित्त पोषित महाविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दुर्घटना में घायल बयालसी पीजी कालेज के शिक्षक डा. राकेश कुमार गुप्ता और सल्तनत बहादुर पीजी कालेज के शिक्षक डा. गौरवेंद्र विक्रम सिंह को सहायता राशि का चेक दिया गया। यह राशि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण कोष प्रदान की किया गया है। इस मौके पर आयोजक डा. रमन कुमार सिंह, डा. संतोष कुमार सिंह, डा. क्टर संजीव कुमार सिंह, डा. निलेश कुमार सिंह, डा. प्रभाकर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह ने कुलपति प्रो. राजाराम यादव और वित्त अधिकारी एमके सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
जौनपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के नेतृत्व में सभी अवर अभियंताओं व प्रोन्नत सहायक अभियंताओं की बैठक बृहस्पतिवार की शाम अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समाने हुई। इसमें 22 सितंबर को होने वाले सामूहिक आवास कार्यक्रम का सफल बनाने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष प्रदीप कुमार, शियाराम, कौशल कुमार, वीरेंद्र पाल, मनीष यादव, रामनयन, अभिषेक केसरवानी आदि उपस्थित रहे।