जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने समाजवादी पार्टी के कई प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुये उनकी सूची जारी की है। इसके तहत बजरंग बहादुर यादव को अधिवक्ता सभा, कमलेश चन्द्र यादव सैनिक प्रकोष्ठ, अनिल यादव मजदूर सभा, माला शुक्ला महिला सभा, राम अभिलाख यादव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, ईश्वर लाल यादव शिक्षक सभा, संजय सरोज अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ, दीपक जायसवाल व्यापार सभा, डा. सरफराज अहमद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं श्याम नारायण बिन्द पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाएं गए है। इसके अलावा सभी विधानसभा अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। इसमें रामजतन यादव 364-बदलापुर, अखण्ड प्रताप यादव 365-शाहगंज, गजराज यादव 366-जौनपुर सदर, रामधारी पाल 367-मल्हनी, नागेन्द्र बहादुर यादव 368-मुंगराबादशाहपुर, राजदेव पाल 369-मछलीशहर (सुरक्षित), राजेन्द्र प्रसाद यादव 370-मड़ियाहूं, शिवसंत यादव 371-जफराबाद, सुरेश यादव 372-केराकत (सुरक्षित) एवं डा. शमीम खां जौनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष बनाये गए हैं।