जौनपुर। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के जिले में आने पर शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। रिजनके द्वारा शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिशा निर्देश भी दे दिया गया है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट आरपी मिश्रा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा 22 सितम्बर को जिले में आ रहे हैं। इस दौरान शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद के अधिकारियों को मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट बच्चेलाल उप संचालक चकबन्दी के साथ मंगलेश दुबे एसडीएम सदर को हेलीपैड वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय आगमन से प्रस्थान तक तैनात रहेंगे।एसडीएम शाहगंज राजेश कुमार वर्मा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ स्थापना समारोह में,एसडीएम मड़ियाहॅू मोतीलाल यादव को गेस्ट हाउस पर, एसडीएम केराकत चन्द्रेश कुमार को मॉ दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर में, नगर मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्र के साथ सुनील कुमार कनौजिया जिला सूचना अधिकारी को प्रेस कांफ्रेन्स में, एआरटीओ प्रशासन को मार्ग आगमन व्यवस्था हेतु, ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह तहसीलदार सदर के साथ अजय प्रताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारी को खान-पान व अवस्थान आदि की व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने उक्त सभी मजिस्ट्रेट को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित स्थल पर समय से तीन घण्टे पूर्व पहुचकर शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है।