जफराबाद। जफराबाद नगर पंचायत में व्यापारियों ने शुक्रवार को सांसद रामचरित्र निषाद का किया। व्यापारियों का कहना था चुनाव के समय सांसद ने जफराबाद स्टेशन पर वरुणा एक्सप्रेस के ठहराव का वादा किया था। सांसद ने व्यापारियों से कहा कि उन्हें वादा याद है और जल्द ही ट्रेनों का ठहराव होने लगेगा। उन्होंने व्यापारियों से कस्बे में सफाई अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
शुक्रवार को सांसद रामचरित्र निषाद, विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह स्वच्छता अभियान के सिलसिले में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। सांसद और विधायक ने जैसे ही झाड़ू उठाई व्यापारियों ने सांसद का घेराव कर दिया। नगर पंचायत निवासी तेज बहादुर गिरी, उमाकांत गिरी, अन्नू मोदनवाल, रतन सिंह परमार सहित तमाम लोगों ने सांसद से उनके पूर्व में किए हुए वादे को याद दिलाया। ज्ञापन सौंपकर वरुणा ट्रेन का ठहराव जफराबाद में कराने की मांग की। सांसद ने व्यापारियों और जनता को आश्वासन दिया कि ट्रेन के ठहराव का वादा जल्द ही पूरा कर करेंगे। लोगों ने मुहल्ला दरीबा में नियमित सफाईकर्मियों के नहीं पहुंचने की शिकायत की। विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अगले सप्ताह में नगर पंचायत कार्यालय में चौपाल लगाई जाएगी। नालियों से अतिक्रमण को ही सिर्फ तोड़ा जाएगा। किसी का मकान को नहीं तोड़ा जाएगा। सफाई नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत के मोहल्ला मखदूमपुर में हनुमान मंदिर के पास सांसद रामचरित्र,विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल, सुभाष शुक्ला, लक्ष्मी गिरी, चंद्रशेखर सरोज, सुशील मोदनवाल, अमलेश मौर्य, रौनक बरनवाल योगेंद्र, विजय चौरसिया, जल्लू यादव ने झाड़ू लगाई। हौज गांव के रतन कुमार ने हौज शिवाला के शहीद स्मारक के सुंदरीकरण तथा शहीद मार्ग को बनवाने की मांग की।