जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के स्थापना समारोह का आयोजन 22 सितंबर को किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रो. दिनेश शर्मा संकाय भवन में स्थापित शोधपीठ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उप मुख्यमंत्री प्रो दिनेश शर्मा महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में आयोजित समसामयिक परिदृश्य में एकात्म मानववाद विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं अरुंधति वशिष्ठ अनुसंधान पीठ के राष्ट्रीय संयोजक डा. चंद्र प्रकाश सिंह कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे। शुक्रवार को कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने संकाय भवन में स्थापित होने वाले शोधपीठ का निरीक्षण किया। फार्मेसी संस्थान में शिक्षक व विद्यार्थी पोस्टर के माध्यम से अपने शोध पत्र का प्रस्तुतीकरण पोस्टर के माध्यम से करेंगे। इस मौके पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. मानस पांडेय, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, डा. राज कुमार, डा. सन्तोष कुमार, डॉ मनोज मिश्रा, डा. अमरेंद्र सिंह, डा. दिग्विजय सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर परिसर में उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षामंत्री प्रो. दिनेश शर्मा 22 सितंबर को सुबह 10.40 बजे विश्वविद्यालय एकलव्य स्टेडियम के हैलीपैड पर आगमन होगा। 10.48 बजे दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ भवन स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 10.54 बजे स्व. वीर बहादुर सिंह एवं 10.54 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन भेंट करेंगे। 10.58 से अपराह्न 12:30 तक महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। अपराह्न 12.30 से 12.45 तक कुलपति सभागार में मीडिया से वार्ता करेंगे।