फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जगहों पर बनेगा चालिस सीटों वाला शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बदलापुर में विभिन्न जगहों पर सामुदायिक, सार्वजनिक एवं पिंक शौचालय का निर्माण माह सितंबर के अंत तक कानपुर की कार्यदायी संस्था स्नैपेक्स कराएगी। शौचालय को अमलीजामा पहनाने के लिए गुरुवार को कार्यदायी संस्था के साथ अधिशासी अधिकारी डॉ. महेन्द्र तथा नगर पंचायत की चेयरमैन अमरदेयी ने क्षेत्र के 15 वार्डों में स्थान को चिह्नित कर लिया है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डॉ. महेन्द्र ने बताया कि सामुदायिक शौचालय, सार्वजनिक शौचालय तथा पिंक शौचालय ऐसे प्रत्येक परिवार के लिए है जिनके घरों में शौचालय नहीं है अथवा जिनके घर में शौचालय बनवाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है। ओडीएफ कराने के लिए शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। पिंक कलर का शौचालय महज महिलाओं के लिए होगा। प्रत्येक सामुदायिक, सार्वजनिक पांच सीटर वाले शौचालय में एक सीट विकलांगों के लिए आरक्षित है। शौचालय का स्थान चयन करते समय अधिशासी अधिकारी नगरपंचायत डॉ. महेन्द्र ने कार्यदायी संस्था को इस बात की हिदायत भी दी है कि शौचालय निर्माण में यदि मानक तथा गुणवत्ता के मुताबिक कार्य नहीं होना पाया जाएगा तो घटिया निर्माण कार्य गिरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें