शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर स्थित माल गोदाम के समीप गुरुवार को सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से 24 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से चलकर गोरखपुर जाने वाली 11055 गोदान एक्सप्रेस के विकलांग कोच से बुधवार की देर शाम एक पैर से दिव्याँग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मृत पाया गया। रेल यात्रियों ने जीआरपी को सूचित किया। मौके पर पहुंचे जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जीआरपी पुलिस ने दोनों अज्ञात शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी हरिकेश राम आजाद ने बताया कि दोनों शव की शिनाख्त की गई। लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई। जिसे पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है।