जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश अजय त्यागी के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय ओलंदगंज द्वितीय मियांपुर में चल रहे दो दिवसीय विधिक साक्षरता एवं लीगल लिट्रेसी कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान बच्चों को जानकारी प्रदान करने के लिए स्कूल में लीगल लिट्रेसी क्लब की स्थापना की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरूण ने बच्चों व शिक्षा के अधिकार, पास्को एक्ट, बालश्रम, बधुआ मजदूर, श्रमिक अधिकार, संविधान के प्रावधानों व प्राधिकरण की रूप रेखा संरचना के बारे में जानकारी दी। तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र सिंह ने दिव्यांगों व बच्चों के शिक्षा के अधिकार एवं बैड टच व गुड टच के बारे में बताया। सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह व बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने अपने विचार रखे। बच्चों को जानकारी प्रदान करने के लिए स्कूल में लीगल लिट्रेसी क्लब की स्थापना की गई। नोडल अधिकारी विद्यालय की अनुदेशिका श्वेता सिंह को नामित किया गया। जिनके द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को प्रेरित करते हुए जानकारी प्रदान कराई गई। इस अवसर पर समर बहादुर सिंह, आशा रानी, राजदुलारी देवी, रश्मि श्रीवास्तव, मीना मौर्या, अनीता मौर्या, रामआसरे यादव, हृदय नारायण वर्मा, मोहम्मद नासिर अली आदि उपस्थित रहे।