फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी धान क्रम केंद्र का करेंगे बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कस्बा के नरहन सहकारी समिति पर साधन सहकारी समिति के कर्मचारी संघ की तहसील स्तरीय बैठक में ढुलाई और पल्लेदारी का खर्च नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने धान क्रयकेन्द्र के बहिष्कार करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति में विभिन्न समस्याओं पर विचार करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि धान क्रय केंद्र का हम सभी विरोध व वहिष्कार करते है। क्योंकि दो साल से पीसीएफ विभाग के तरफ से ढुलाई, पल्लेदारी आदि का खर्चा नहीं दिया जा रहा है। नवम्बर 2017 से अब तक का भुगतान कराया जाए। एफएमएस के माध्यम से 50 रुपये के हिसाब से दो साल का बकाया धन अभी तक नहीं मिल पाया। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की गयी। बैठक में केराकत तहसील के सभी सहकारी समिति के कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में अच्चेलाल यादव, दिनेश सिंह, गुलाब यादव,चंद्रप्रताप सिंह,धर्मेन्द्र मधुकर,मनोज , लालचंद राय, राजेन्द्र यादव,विजय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें