फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ विसर्जित हुई प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा के साथ गोमती तट पर बने शक्ति कुंड में बुधवार को किया गया। भोर तक घाट गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंजता रहा। शाम को सभी प्रतिमाएं अहियापुर के पास पहुंची, जहां से शोभायात्रा के रूप में कोतवाली चौराहे के रास्ते विसर्जन घाट पर पहुंची। सद्भावना पुल और विसर्जन घाट पर मेले जैसा माहौल रहा। कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष से मेले पर निगाह रखी जा रही थी और जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात थे।
विज्ञापन

कोतवाली चौराहे पर प्रतिमाओं के पहुंचने के बाद एसपी दिनेश पाल सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, पुलिस उपाधीक्षक नगर डा. अनिल कुमार पांडेय, महासमिति के अध्यक्ष संजय जादवानी, मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अनवर की मौजूदगी में पूजन-अर्चन नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया गया। इसके बाद बारी-बारी से प्रतिमाओं को विसर्जन घाट तक भेजा जाता रहा। कुल 40 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य रवि मिंगलानी, सोम कुमार वर्मा, राधेरमण जायसवाल, राजेंद्र सिंह, डा. संदीप पांडेय और अमर सेठ ने किया। स्वयंसेवी संगठनों ने जगह-जगह प्याऊ और मेडिकल कैंप की व्यवस्था की थी। अवधेश चतुर्वेदी, अरशद कुरैशी, संजीव यादव, नवीन सिंह, डा. प्रदीप श्रीवास्तव, दीपक जावा, चंद्रशेखर निषाद, विशाल खत्री, समीर असलम, विकास मौर्य, संचोष पांडेय, सुभम, राहुल, मनोज, लालमन, संतोष सेठ, संजीव यादव, सुशील वर्मा ने किया।
सिकरारा क्षेत्र में गणपति प्रतिमाओं को शारदा सहायक नहर में विसर्जित किया गया। सिकरारा चौराहे पर बासुदेव मोदनवाल के यहां से शोभायात्रा निकालीा गई और एक किमी दूर स्थित पवन नहर में विसर्जन किया गया। दिलीप मोड़वाल, मनीष कुमार, सूर्य बली मौर्य, अनन्त हलवाई, राम अभिलाष, पवन वीरू मौर्य आदि सक्रिय रहे। शेरवा के लालता सिंह तथा लाला बाजार गुदरीगंज की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

गणेश पूजा समिति जलालपुर की ओर से कस्बा में स्थापित गणपति प्रतिमा की शोभायात्रा में कमलजीत झांकी ग्रुप इलाहाबाद के कलाकारों ने शिव की होली, बरसाने की होली, मां काली नृत्य ,साईं बाबा की मनमोहक झांकी निकाली। उद्घाटन विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। राधा-कृष्ण एवं शिव-पार्वती साईं नाथ की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। राहुल कुमार साहू, पप्पू कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता ,आनंद चौरसिया ,डॉ राकेश कुमार गुप्ता, पंकज साहू ,पवन कुमार गुप्ता ,संतोष कुमार गुप्ता, चंदन अग्रहरि आदि ने सहयोग किया। इस मौके पर प्रेम शंकर गुप्ता ,हरिशंकर चौबे,अनुराग सेठ, काली साहू, मुन्ना गुप्ता, मनोज गुप्ता, रंजन साहू साथ रहे। बदलापुर क्षेत्र में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का गोमती नदी के किनारे पिलकिछा घाट पर विसर्जन किया गया। आनन्द सेठ , मीना सेठ , सुरेन्द्र सेठ , दीपक मोदनवाल, लोलारक तिवारी, अच्छेलाल अग्रहरि ने व्यवस्था संभाली। डोभी क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन चंदवक में गोमती नदी में किया गया। बजरंगनगर, खुज्जी, ब्रह्म बाबा स्थान, पुरानी बाजार, वाराणसी मार्ग, चंदवक, कोट में स्थापित मूर्तियों विसर्जन किया। विसर्जन जुलूश चंद्रिका यादव के नेतृत्व में हाथी और गाजे बाजे के साथ निकाला गया। नाचते गाते समूचा बाजार भ्रमण करते हुए गोमती नदी में विसर्जित की गई। इस मौके पर संजय चौरसिया, विनोद शर्मा, रितेश,प्रवेश, आशुतोष, रमेश ,रोहन चंदन, महादेव सेठ, अनिल सोनकर, संजय सोनकर, विजय सोनकर आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार बरसठी, मड़ियाहूं, शाहगंज, मछलीशहर, करंजाकला, गौराबादशाहपुर, मुंगराबादशाहपुर, केराकत, मुफ्तीगंज, धर्मापुर, नेवढियां, रामनगर, सिंगरामऊ में विसर्जन शोभायात्राएं निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें