फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन जिले भर में मनाया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। पार्टी कार्यकताओं ने बैठक और गोष्ठी का आयोजन कर केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की। सीएचसी और पीएचसी पर विशेष सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
सुईथाकला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 68 वें जन्मदिन पर काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक शाखा रुधौली बाजार के सामने सुंदरकांड पाठ का आयोजन भाजपा एंव भारतीय साहू राठौर चेतना मंच के बैनर तले किया गया। साथ मे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के फोटो के पास केक काट कर एक खुशी का इजहार किया। नवनिर्वाचित प्रमुख पति राकेश बर्मा, अखिल कुमार गुप्ता, जिला संगठन मंत्री साहू राठौर चेतना मंच, युवा भाजपा नेता विपिन तिवारी, परमेन्द्र गुप्ता,चंद्रधर तिवारी, कौशलपति तिवारी ,अशोक जयसवाल,बब्बू जयसवाल, पंकज तिवारी ,हरिशंकर तिवारी, बिंदु यादव ,राहुल बिंद ,बजरंगी गुप्ता , मटरु बिंद , डा.चांदसी ने संयुक्त रुप से केक काटकर जन्म दिन की बधाई दी। आचार्य पंडित द्धारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्तीगंज: भाजपा नेता राम चंद्र राय एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष सदानंद राय की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर केक काटकर मिठाई बांटी गई। प्रधान मंत्री के लंबी उम्र की कामना की। राम चन्द्र राय ने प्रधानमंत्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, कृष्णा नंद राय, गुड्डू पांडेय, ऋषिकेश त्रिपाठी, मनीष राय, अनिल पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें