फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ पूजे गए आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सृष्टि के रचइता आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा सोमवार को श्रद्धा पूर्वक की गई। कल कारखानों के साथ इंजीनियरिंग संस्थों में विश्वकर्मा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। उनकी दिन भर विधि विधान से पूजा की जाती रही। शाम को पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और भंडारे का आयोजन हुआ। कई जगह गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। मैकेनिकल कार्यशाला में आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डा. संदीप सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। कुलसचिव सुजीत कुमार, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. एके श्रीवास्तव, डा. रजनीश भास्कर, डा. राजकुमार, डा. संतोष कुमार, दीप प्रकाश सिंह, सीपी सिंह, संतोष उपाध्याय , डा. हेमंत कुमार सिंह , विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज क्षेत्र में सुबह डीजे की धुन पर झांकी निकाली गई। बाजार में स्थित भगवान विश्वकर्मा के मंदिर पर विश्वकर्मा समाज के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में, मुन्ना विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा पूजा कर भंडारे का आयोजन किया। थानागद्दी क्षेत्र के बरामनपुर स्थित कोणार्क फाईबर सीमेंट चादर बनाने वाली यूएएल कंपनी में भगवान विश्वकर्मा का पूजन हुआ। आकर्षक पंडाल में आदि शिल्पकार भगवान विश्कर्मा का पूजन पवन पांडेय के नेतृत्व में किया गया। डीजीएम जीएस बाहिती, सेल्स मैनेजर ज्योति कुमार वर्मा, जनता शिक्षण संस्थान के प्रबंधक ओंकार सिंह और अवकाश प्राप्त उप चिकित्सा निदेशक डा. एमपी सिंह के हाथों 200 जरूरतमन्दों को साड़ियां बाँटी गयी। संचालन मुरली पाल ने किया। बरईपार के भगवान विश्वकर्मा मंदिर घसीटा नाथ धाम में हवन पूजन हुआ। आयोजक सुभाष चंद्र विश्वकर्मा ने प्रसाद वितरण किया।
सिकरारा: आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती सोमवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कल कारखानों के साथ विश्वकर्मा वर्ग के लोगों ने अपने घरों पर भी पूजा पंडालों में मूर्ति स्थापित कर पूजन अर्चन किया। टेलीफोन उपकेंद्र, पावर हाउस, राज आईटीआई कालेज भभौरी यादवगंज पूजा की धूम रही। शाम को बिरहा व कजरी का जोरदार मुकाबला हुआ।
मछलीशहर: बख्शी पालीटेक्निक कालेज मुजार में छात्र-छात्राओं ने वैदिक रीति से पूजन किया। इसके अलावा निर्माण कार्य में लगे दुकानदारों ने अपने वर्कशॉप में शिल्पी
बदलापुर / घनश्यामपुर: भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर क्षेत्र में विवध कार्यक्रम आयोजित हुए। कस्बा सहित शाहपुर, बटाऊबीर, घनश्यामपुर, रामनगर, बदलापुर खुर्द, लेदुका, तियरा आदि बाजारों व गांवों में विधि विधान से शिल्पदेव का पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
नेवढ़िया: क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। शिल्पकार भगवान की पूजा की गई। सुबह से पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा।
खेतासराय: क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। संचालन डा. कमलेंद्र तिर्पाठी ने किया। इस मौके पर रेखा यादव, प्रीति सिंह, विनोद आदि उपस्थित रहे।
सिंगरामऊ: राजा हरपाल सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पर संस्था के निदेशक कुंवर मृगेन्द्र सिंह ने पं. दयाशंकर दुवे की देखरेख में पांच कर्मकाण्डी विद्वानों द्वारा पूजन एवं हवन किया। इस मौके पर प्रसाद ग्रहण किया ।इसके अलावा क्षेत्र कबेली, सिंघावल ,सिंगरामऊ बाजार,मिश्रौली में हवन पूजन हुआ।
विज्ञापन

बक्शा: क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में स्थित श्रीसीताराम सिंह पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा का पूजन धूमधाम से किया गया। विद्यालय संरक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर विधिवत पूजन किया। इस दौरान डा. सुधीर सिंह, लक्ष्मी उपाध्याय, श्वेता मिश्र, स्वाती सिंह, स्वस्ती यादव, पूजा सिंह, सुजीत सिंह आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें