फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि पहलवान ने अजमगढ़ के नितेश को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के अशरफगढ़ गांव के औघड़ बाबा मंदिर पर आयोजित अंतर्जनपदीय दंगल प्रतियोगिता में स्थानीय कपसियां गांव के पहलवान शशि यादव ने आजमगढ़ के नितेश यादव को पटखनी देकर मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता मे दर्जनों पहलवानों ने अपना दम दिखाया। जिसमें रसूलपुर के पहलवान मनोज यादव ने केराकत के पंकज को, जौनपुर के परवाना पहलवान ने खेतासराय के विकास को, धर्मापुर के निरंजन ने यहीं के रवि यादव को, पिलकिछा के गोरख बिंद ने मछलीशहर के अखिलेश को, कौलिया के लालमन ने केराकत के दीपक पहलवान को आसमान दिखाया। इसके अलावा भी कई मुकाबले हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने अखाड़े में दो पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने कहा कि खेल में जीत से अहम और हार से निराशा नहीं आनी चाहिए। हार हमें जीत की तरफ उन्मुख रहकर जीत का लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारे देश का प्राचीन खेल रहा है। लेकिन आज सरकार द्वारा इसकी अनदेखी की जा रही है। जिसका परिणाम है कि पहलवानी अब लोगों को आकर्षित नहीं करती। प्रतियोगिता के निर्णायक सुबाष चंद्र यादव रहे। कमेंट्री दिनेश चंद्र उपाध्याय ने की। इस मौके पर अखंड प्रताप यादव, सचिन यादव, राहुल यादव, आदेश मिश्र रिंकू, सभाजीत, राधेश्याम गुप्ता, विनोद यादव, देवमणि यादव, अंगद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें